{"_id":"671818b4227913bf14024ea7","slug":"dentists-will-provide-services-in-garampani-and-suyalbari-nainital-news-c-240-1-shld1006-105394-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गरमपानी और सुयालबाड़ी में दंत चिकित्सक देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गरमपानी और सुयालबाड़ी में दंत चिकित्सक देंगे सेवाएं
Wed, 23 Oct 2024 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे सीएमओ एचसी पंत ने सीएचसी सुयालबाड़ी और गरमपानी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी सुयालबाड़ी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सत्यवीर को बताया कि जल्द ही दंत चिकित्सक दो दिन सुयालबाड़ी और दो दिन गस्पपानी में अपनी सेवाएं देंगे। सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई और दवाओं की जानकारी ली। डॉ. सत्यवीर ने सीएमओ को आवासीय कमरे, एएनएम केंद्र और वार्ड बाॅय केंद्र की मरम्मत कराने की मांग की। सीएमओ ने पत्राचार करने को कहा। वहीं गरमपानी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में रैबीज और एंटी वेनम इंजेक्शन के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की कमियों को जल्द पूरा करने आश्वासन दिया। वहां डॉ. दीपक सती, डॉ. गौरव कैड़ा, फार्मासिस्ट पवन पांडे, नवीन सिंह, प्रमोद भट्ट, किरण बिष्ट, हरदयाल सिंह, कमलेश आदि थे।
विज्ञापन