फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dengue patient dies in Haldwani

Haldwani Dengue: शहर में डेंगू से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Sun, 15 Oct 2023 03:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 15 Oct 2023 03:15 PM IST
सार

हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए भर्ती हुए मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Dengue patient dies in Haldwani
डेंगू से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल रोड़ के पास एक निजी अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए भर्ती हुए मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से ग्वाला कोट निवासी जगदीश मेहरा हल्द्वानी में टैक्सी चलाने का काम करते थे। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जगदीश की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, दोपहर 2 बजे करीब सीनियर डॉक्टर मरीज को देखकर वापस चले गए। इसके बाद से कोई भी डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और प्लाज्मा मंगाने के बाद भी मरीज को महीं चढ़ाया गया। इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर पर नशे में होने और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिल को तहरीर सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed