{"_id":"65036cdc5a5392b1740016dd","slug":"dengue-keep-an-eye-on-27-wards-of-the-city-haldwani-news-c-337-1-ha11004-1053-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : शहर के 27 वार्डों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : शहर के 27 वार्डों पर नजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूरे जिले में अभी तक डेंगू के मिले मरीजों की संख्या 200 पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व की रिपोर्ट और सर्वे के आधार पर शहर के 60 में से 27 वार्डों में अभियान चलाने का फैसला लिया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग को जिलाधिकारी वंदना की ओर से निर्देश मिले कि जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों पर एक्शन लिया जाए। पूरे जिले में हल्द्वानी में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन वार्डाें में रानीबाग, दमुवाढूंगा बंदोबस्ती, जवाहर ज्योति, गौजाजाली आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड में अभियान चलाने के लिए मॉनीटरिंग ऑफिसर, सेनेटरी सुपरवाइजर और सेनेटरी इंस्पेक्टर की नियुक्ति कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को उजाला नगर क्षेत्र में भी सर्वे किया। लोगों को जागरूक भी किया।
निजी अस्पतालों को व्हॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा
हल्द्वानी। जिले के सभी निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया है। ग्रुप के माध्यम से सभी निजी अस्पताल मरीजों की संख्या, डेंगू जांच की रिपोर्ट साझा कर रहे हैं। साथ ही प्लेटलेट्स की उपलब्धता की जानकारी भी साझा की जा रही है।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से करेंगे जागरूक
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन की मदद से नुक्कड़ नाटक की मदद से लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करेगा। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से रोचक तरीके से लोगों को बताया जाएगा कि घर के आसपास साफ पानी इकट्ठा न होने दें।
अगले डेढ़ माह तक खतरा बरकरार
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डेंगू को लेकर अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन अगले डेढ़ माह तक डेंगू को लेकर अभियान चलाए जाने की जरूरत है। डेंगू का असर अक्तूबर बीतने के बाद ही कम होने के आसार हैं।
एक ही दिन में मिले डेंगू के 27 मरीज
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू मरीजों का विस्फोट हो गया। एक ही दिन में डेंगू के 27 मरीज मिले हैं। जिससे पूरा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अभी तक एक ही दिन में डेंगू के इतने मरीज नहीं मिले थे। डेंगू के मरीजों की अब तक संख्या 201 हो गई है।
-- --
डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। साथ ही निजी अस्पतालों को भी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के साथ ही हल्द्वानी में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।-डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल
-- --
ये 27 वार्ड हैं डेंगू से अत्यधिक प्रभावित
वार्ड एक रानीबाग काठगोदाम, वार्ड दो काठगोदाम दमुवाढूंगा, वार्ड चार आवास विकास, वार्ड नौ तल्ली बमौरी, वार्ड 13 राजपुरा पड़ाव, वार्ड 21 लाइन एक से सात, वार्ड नंबर 22 लाइन नंबर आठ, वार्ड 23 बनभूलपुरा जीआईसी के पीछे, वार्ड 24 गफूर बस्ती, वार्ड 25 लाइन नंबर 17, वार्ड 26 नई बस्ती, वार्ड 27 गांधीनगर, वार्ड 28 बरेली रोड, वार्ड 29 बिलाल मुस्तफा मस्जिद के पीछे, वार्ड 30 शनिबाजार गेट के आगे, वार्ड 31 कंपनी बाग, वार्ड 32 इंदिरानगर वेस्ट, वार्ड 33 इंदिरा नगर ठोकर, वार्ड 34 ब्यूरा दमुवाढूंगा, वार्ड 35 दमुवाढूंगा बंदोबस्ती, वार्ड 36 जवाहर ज्योति प्रथम, वार्ड 37 जवाहर ज्योति द्वितीय, वार्ड 42 हरिनगर कुसुमखेड़ा, वार्ड 43 छड़ायल, वार्ड 44 कुसुमखेड़ा पश्चिमी, वार्ड 59 रजा मस्जिद के पीछे, वार्ड 60 गौजाजाली।