फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   dengue haldwani news

Nainital News: गौलापार में मिला डेंगू के मच्छर का लार्वा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
dengue haldwani news
हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 जगह मच्छर के लार्वा नष्ट किए। साथ ही दवा का छिड़काव और घरों में स्प्रे किया।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बागजाला क्षेत्र में पहुंची। टीम ने यहां कई घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कूलर के अंदर, खुले पानी के बरतन, टंकियों में डेंगू के मच्छरों का लार्वा पाया गया। टीम ने इन लार्वा को नष्ट किया। इसके बाद टीम देवला तल्ला और गौलापार क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। टीम ने लोगों को मच्छरों को लेकर जागरूक किया। कहा कि वे कूलर का पानी बदलते रहें। गमलों में पानी जमा न होने दें। अपने आसपास पानी एकत्र न होने दें। घर के बाहर खुले बर्तन न रखें। आसपास गड्ढों में डीजल या काला मोबिल ऑयल डालें। इसके अलावा 15 जगह मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी/ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, डॉ. विनय सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर सुलेमान, गिरीश, रामअवतार, रमेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कई गुना बढ़ गई आई फ्लू के ड्रॉप की मांग

हल्द्वानी। आई फ्लू के मरीजों की संख्या अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ने के साथ ही आई ड्रॉप की मांग भी बढ़ गई है। सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10 से 15 मरीज आई फ्लू के रोगी हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। लोगों को परामर्श दिया जा रहा है कि संक्रमित बच्चों को स्कूल न भेजें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जाने से भी बचें।


थोक में 150 आई ड्रॉप बिक रहीं हर रोज

आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही आई ड्रॉप की मांग में मेडिकल स्टोरों से भी थोक मांग में बढ़ाेतरी हुई है। पीलीकोठी के थोक विक्रेता संदीप जोशी ने बताया कि पहले तक आई ड्रॉप और आई कैप्सूल की मांग 10 से 15 प्रतिदिन तक थी, वहीं अब मांग 150 आई ड्रॉप प्रतिदिन तक पहुंच गई है। आई कैप्सूल की मांग भी कई गुना बढ़ी है।





काले चश्मे की भी बिक्री बढ़ी



मरीजों की ओर से डॉक्टर के परामर्श पर काला चश्मा पहनने के सलाह पर चश्मे की मांग में इजाफा हुआ है। काठगोदाम के मेडिकल स्टोर संचालक आरिफ अंसारी ने बताया कि आई ड्रॉप के साथ ही लोग काला चश्मा भी खरीदने पहुंच रहे हैं, हालांकि यह एक साधारण चश्मा होता है। इससे इंफेक्शन रोकने में मदद मिलती है।



एंटीबायोटिक आई ड्रॉप ले रहे लोग

आई फ्लू के बढ़ते केसों को देखते हुए एहतियान लोगों ने एंटीबायोटिक आई ड्रॉप खरीदना भी शुरू किया है। दमुवाढूंगा के मेडिकल स्टोर संचालक जगत सिंह पंवार ने बताया कि एंटीबायोटिक आई ड्रॉप की मांग बीते दिनों में तेजी से बढ़ी है। लोग इंटीबायोटिक आई ड्रॉप भी खरीद रहे है, जिससे परिवार संक्रमित व्यक्ति से अन्य को न फैले।

कोट :
- आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 10 से 15 मरीज आई फ्लू संक्रमित पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। संक्रमित को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। - डॉ. गोविंद सिंह तितियाल, एचओडी नेत्र रोग विभाग मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी।


- मौसम में आर्द्रता के साथ ही आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। नेत्र सर्जन के परामर्श से आई ड्रॉप इस्तेमाल करें। संक्रमित मरीजों को सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचना चाहिए। - डॉ. विजय जोशी, नेत्र सर्जन बेस अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article