फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration to remove Kotwal

कोतवाल को हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to remove Kotwal
रामनगर तहसील में कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रविवार को कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके विरोध में क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को कोतवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कुमाऊं आयुक्त, डीएम और एसएसपी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चटवाल को दिए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि रविवार को कोतवाली के बाहर सड़क हादसे में मारे गए मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों पर रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर गरीब के पक्ष में न्याय की मांग करना सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में रामनगर के शहीद पार्क से जुलूस निकाला। एसडीएम को दिए ज्ञापन में सड़क हादसे में मारे गए सुरेश के परिवार को मुआवजा देने, सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, मामले में पुलिस की भूमिका की जांच करने, कोतवाल को शीघ्र हटाने और प्रदर्शनकारियों पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में चिंताराम, चंदन थपलिया, प्रभात ध्यानी, मनीष कुमार, मनमोहन अग्रवाल, रोहित, लालमणि, ललित उप्रेती, महेश जोशी, कौशल्या, सरस्वती जोशी, तुलसी छिम्वाल, किरण आर्य, गोपाला असनोड़ा, केशव चंद्र कुकरेती, किशन शर्मा, नवीन चंद्र, आशिका, सुरेश टम्टा, दिनेश चंद्रा, रेखा जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed