Uk: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
बनभूलपुरा खिदमत फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ताज चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
विस्तार
हल्द्वानी के बनभूलपुरा ख़िदमत फाउंडेशन ने शनिवार को ताज चौराहे पर कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रकरण में वीआईपी पर कार्रवाई नहीं करने से जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार पर वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया।
संयोजक मो.अरबाज़ ने कहा कि सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस दौरान शाहदाब खान, फैसल, वसीम, साजिद सिद्दीकी, पार्षद रोहित, साहिल, शाहवेज़, साहिर, शाहनवाज़ मलिक, साहिल आदि मौजूद रहे।