{"_id":"689cfcd5058482324c092527","slug":"demand-to-repair-the-road-damaged-by-rain-nainital-news-c-240-1-shld1006-109156-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को सही कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को सही कराने की मांग
Thu, 14 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सलड़ी के बोहराकून में मूसलाधार बारिश से सरकारी नाले के क्षतिग्रस्त होने से सड़क और निजी भवन को नुकसान पहुंचने से परेशान लोगों ने सीडीओ अनामिका को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान जया बोहरा ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से मकानों को खतरा बना हुआ है। बोहराकून, जंतवालगांव, सूर्यागांव को आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी परेशान हैं। उन्होंने सीडीओ से क्षतिग्रस्त नाले और सड़क को सही कराने की मांग की है। सीडीओ ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, कुलदीप बोहरा, कमल चंद्र, दीपक चौनाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन