{"_id":"6790010edaaf18b391001b11","slug":"demand-to-issue-notification-to-declare-bindukhatta-as-revenue-village-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101332-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग
Wed, 22 Jan 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को वन अधिकार समिति के नेतृत्व में बैठक की गई। इसमें विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्थन का एलान किया। वन अधिकार समिति के सचिव भुवन भट्ट ने अब तक हुए बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संघर्ष की कार्यवाही की जानकारी दी।
इस दौरान बिंदुखत्ता में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कर भारत के अन्य राज्यों की वन अधिकार समितियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि यदि जल्द ही अधिसूचना जारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी समेत अन्य ग्रामीण थे। संवाद