फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to include five villages in municipality

Nainital News: पांच गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की मांग

Sun, 18 Aug 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 18 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to include five villages in municipality
रामनगर में तहसीलदार कुलदीप पांडेय को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। नगरपालिका क्षेत्र में शामिल होने के लिए गांव शक्तिनगर, ग्राम आदर्श नगर, शंकरपुर भूल, ग्राम कॉर्बेट नगर, शंकरपुर खजांची के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कुलदीप पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक के नेतृत्व में ज्ञापन मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी और शहरी विकास निदेशक को भेजे गए। बताया कि उक्त पांच गांवों को नगरपालिका रामनगर में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड सरकार, रामनगर और रामनगर के सीमा विस्तार में आसपास के गांव के साथ भेदभाव कर रही है। रामनगर से सटे इलाके छोड़कर तीन किमी दूर ग्राम कनिया, चोरपानी, गौजानी आदि ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल किया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेता जावेद खान, युसुफ कुरैशी, उस्मान सिद्दीकी, आदिल खान, अमन, शमीम, तालिब, जिकरान, असलम, जुल्फिकार अली, हरीश, नरेश, एडवोकेट शुभम रत्नाकर आदि रहे।

कानिया के ग्रामीण 20 को निकालेंगे जुलूस
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में कानिया के ग्रामीण 20 अगस्त को विशाल जुलूस निकालेंगे। ग्रामीणों ने पालिका के ईओ महेंद्र यादव को अपनी आपत्तियां सौंपी।
ग्रामीणों ने कहा कि नगर पालिका के विस्तार के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि पहले ग्राम पंचायत में खुली बैठक होनी चाहिए और बैठक में इसका प्रस्ताव पास होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
कहा कि कानिया गांव की भौगोलिक स्थिति ऐसी नहीं है कि उसे नगरपालिका में मिलाया जाए, यहां पर 80 फीसदी से ज्यादा खेती की जमीन है जिसमें बाग बगीचे और खेती होती है।

ग्रामीणों ने तय किया मंगलवार 20 अगस्त को सुबह दस बजे कानिया से नगर पालिका तक जुलूस निकाला जाएगा और अपनी आपत्ति दर्ज सरकार के सामने कराई जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने वालों में ग्राम प्रधान दीपचंद पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, अरविंद सत्यवाली, रमेश चंद्र ध्यानी, किशन दत्त पांडे, भास्कर करगेती, ललित मोहन पांडे, प्रमोद उप्रेती, जोगिंदर सिंह बिष्ट, कैलाश तिवारी, सारिका जोशी, कंचन पंत, दीपक नैनवाल दीपा रावत आदि ने आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed