फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand raised to relieve SSP from service

Nainital News: आरक्षी ने उपनिरीक्षक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 11 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to relieve SSP from service
नैनीताल। नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी ने एसएसपी को पत्र भेजकर सीपीयू में तैनात उपनिरीक्षक पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सिपाही ने एसएसपी से सेवामुक्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

आरक्षी सुंदर सिंह ने कहा कि वह वर्ष 2012 बैच का है। सीपीयू में नियुक्त उपनिरीक्षक ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया तथा शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना दी गई। पत्र में यह भी आरोप है कि उपनिरीक्षक ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की और जब उन्होंने समय-समय पर शिकायतें दर्ज कराईं तो उन पर ही कार्रवाई की गई। इस प्रकार का शोषण, मानसिक प्रताड़ना और मानवाधिकारों का हनन उनके लिए असहनीय है और वह ऐसे वातावरण में सेवा जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सेवा से अवमुक्त करने की मांग की है। एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed