{"_id":"6244a28484020122f26fb348","slug":"demand-for-water-supply-in-haldwani-haldwani-news-hld4579471105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने जलसंस्थान के ईई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने जलसंस्थान के ईई को घेरा
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही तल्ली हल्द्वानी में पानी का संकट पैदा हो गया है। छह से अधिक कॉलोनियों में एक सप्ताह से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को जलसंस्थान कार्यालय जाकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया और समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
तल्ली हल्द्वानी के लोग पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव को घेराव कर दिया। उन्होंने क्षेत्र के जेई पर आरोप लगाया कि उन्हें वार्ड का ही पता नहीं है, फोन करने पर समस्या तक नहीं सुनते। उन्होंने अधिशासी अभियंता से जेई को तत्काल हटाने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता श्रीवास्तव और सहायक अभियंता प्रमोद पांडेय ने कहा कि पानी की दिक्कत नहीं होने देंगे। पार्षद जोशी ने कहा कि सुयाल कालोनी में गली नंबर 1,2,5, में लंबे समय से पानी की दिक्कत है जबकि दुर्गा विहार, नागेश्वर कालोनी, डी क्लास खन्ना फार्म में एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है, इससे पांच हजार की आबादी प्रभावित है। पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर 2 अप्रैल तक पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करेंगे।
इस दौरान हरीश पांडेय, तेजस कांडपाल, अशोक प्रजापति, अंकुर तिवारी, शांति देवी, पार्वती देवी, प्रेमा भट्ट, पार्वती सोलंकी, अजय गर्ग, मुन्नी बाजपेई, शांति देवी, प्रतीक नोलिया, करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत मय फोटो
तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में पानी की समस्या लंबे समय से है लेकिन जलसंस्थान के अधिकारी ध्यान नहीं देते। शिकायत करने पर टैंकर भेज दिया जाता है। टैंकर से बाल्टी से कैसे पानी भरे, बहुत परेशानी है। - सोनी पलड़िया
पानी न आने से बहुत परेशान हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। पानी के लिए बार- बार टैंकर का इंतजार कब तक करें, जलसंस्थान को पानी सुचारु करने की व्यवस्था करनी चाहिए। - तारा कफल्टिया
पानी की परेशानी बहुत है। टैंकर से पानी ढोने के चक्कर में सुबह काम में भी देर हो जाती है। पानी न आने पर कभी - कभी तो मंडी से पानी लाना पड़ता है या फिर निजी टैंकर मंगवाना पड़ता है। - अशोक प्रजापति
पानी की दिक्कत कई दिनों से बनी हुई है। जलसंस्थान में शिकायत करते - करते थक चुके हैं। विभाग द्वारा टैंकर भेजा जाता है तो बाल्टी से पानी ढोना पड़ता है। टैंकर के साथ पाइप भी भेजना चाहिए। - पार्वती बेलवाल
तल्ली हल्द्वानी में पानी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। पेयजल दिक्कत को देखते हुए टैंकर भेजे जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग पर बुजुर्ग महिलाओं के घरों तक टैंकर से पानी पहुंचाने के लिए अब टैंकर के साथ पाइप भी भेजने के निर्देश दिए हैं। - संजय श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान