{"_id":"6a4d55eaa499421e680028e6","slug":"demand-for-starting-a-new-train-service-from-kathgodam-to-kamakhya-nainital-news-c-418-1-ntl1014-8245-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: काठगोदाम से कामाख्या तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: काठगोदाम से कामाख्या तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग
Wed, 08 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली में मंगलवार को आयोजित मंडलीय रेलवे समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ीं रेल परियोजनाओं को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने काशीपुर-धामपुर रेललाइन परियोजना, सितारगंज क्षेत्र में प्रस्तावित रेल परियोजना के लिए चल रहे सर्वे, किच्छा-खटीमा रेलखंड के अलावा रेलवे स्टेशनों के विकास से जुड़े विषय रखे। उन्होंने काठगोदाम से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और काठगोदाम से कामाख्या तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई। सांसद प्रतिनिधि ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर को इन मुद्दों का ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन