{"_id":"682a31888ea29f8bb2050ba0","slug":"demand-for-setting-up-a-public-hearing-camp-in-khansyu-tehsil-nainital-news-c-238-1-shld1023-114761-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खनस्यू तहसील में जनसुनवाई शिविर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खनस्यू तहसील में जनसुनवाई शिविर लगाने की मांग
Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। गलनी के ग्रामीणों ने डीएम वंदना सिंह को ज्ञापन देकर ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गलनी में स्थित खनस्यू तहसील में जन सुनवाई शिविर लगाने की मांग की है। गलनी जामनी निवासी भूपाल सिंह बर्गली ने कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत 107 गांव से अधिक हैं।
इनमें से कई गांव ऐसे हैं जो जिलाधिकारी कार्यालय से लगभग 300 किलोमीटर तक दूर हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। अगर खनस्यू तहसील में शिविर का आयोजन होता है तो न केवल क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी बल्कि शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ भी सीधे उन्हें मिल सकेगा। संवाद