फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for security of the family by submitting a memorandum to the SSP

Nainital News: एसएसपी को ज्ञापन देकर परिवार की सुरक्षा की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for security of the family by submitting a memorandum to the SSP
नैनीताल। रामगढ़ ब्लाॅक के ग्राम हरतोला निवासी राजेश पांडे ने एसएसपी को ज्ञापन देकर बिल्डरों से उनकी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गांव के तोक सतपुरी पट्टी देवदार में उनके पिता आनंद बल्लभ, ताऊ धर्मानंद, चाचा तारा दत्त के नाम पर पुश्तैनी भूमिधरी जमीन है। वह इस भूमि पर काबिज काश्तकार हैं। इसी भूमि पर उनका आवासीय भवन, गोशाला आदि भी है। इसी जमीन पर खेती उनके परिवार के भरण-पोषण का सहारा है। उनकी जमीन से लगे दूसरे भूखंड को किसी बाहरी व्यक्ति ने खरीद लिया है। खेत पर पहुंचने के लिए अलग से रास्ता नहीं है। आरोप लगाया कि बीते दिनों बिल्डर व उसके साथी परिजनों को धमकाने पहुंच गए। उनका कहना था कि चार नाली भूमि पर कब्जा छोड़ दें क्योंकि इससे लगी जमीन किसी ने खरीद ली है। राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे लोग एक सप्ताह में कब्जा छोड़ने की चेतावनी देकर गए हैं। राजेश ने एसएसपी से थानाध्यक्ष भवाली को निर्देशित कर उनकी व परिवार की जानमाल की सुरक्षा समेत न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed