फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for security of boundary wall of Hanuman Dham

Nainital News: हनुमान धाम की चहारदीवारी की सुरक्षा की मांग

Sun, 23 Feb 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for security of boundary wall of Hanuman Dham
रामनगर। ग्राम छोई स्थित हनुमान धाम में चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर चहारदीवारी को क्षति पहुंचने की आंशका जताते हुए एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन सौंपा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि 13 फरवरी को हनुमान धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। उसी रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने निर्माण कार्य को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, जिसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। अगले दिन आरोपियों ने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं करने का आश्वासन दिया। अब हनुमान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सूचना मिली है कि असताजिक तत्व फिर से निर्माण कार्य को क्षति पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने पुलिस व एसडीएम से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहां ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय, पवन अग्रवाल, अशोक बंसल, सतनाम सिंह, प्रेम जैन, संजय अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,गिरीश, पवन सिंघल, राजेश अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed