फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand For Mask And Sainitizer

कोरोना के मरीज बढ़े, मास्क, सैनिटाइजर की बिक्री बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand For Mask And Sainitizer
Demand For Mask And Sainitizer
हल्द्वानी। जनवरी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। इसके बाद लोगों में स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। वह सर्जिकल मास्क, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर से लेकर भाप लेने की मशीन खरीद रहे हैं। बुखार, कफ सीरप आदि की मांग बढ़ गई है। पिछले साल अप्रैल, मई में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मास्क, एन-95, सैनिटाइजर, से लेकर ऑक्सीमीटर आदि की मांग काफी थी।
विज्ञापन

उस समय ऑक्सीमीटर आदि के रेट में भी बढ़ोतरी देखी गई थी। बाद में जब हालात कुछ ठीक हुए तो धीरे-धीरे मांग घटती गई। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चार दिनों में लगातार चार सौ से अधिक कोरोना मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। बेस अस्पताल के पास के दवा विक्रेता गंगा चिलवाल कहते हैं कि अक्तूबर, नवंबर में एन-95 मास्क महीने में दो से तीन बिकने जैसी नौबत थी।
विज्ञापन

इस समय प्रतिदिन चार से पांच पैकेड के हिसाब से सर्जिकल मास्क बिक रहे हैं। सैनिटाइजर, भाप लेने की मशीन आदि की भी मांग भी बढ़ गई है। सैनिटाइजर प्रतिदिन बीस से तीस छोटी-बड़ी शीशी बिक रही है। एफटीआई स्कूल तिराहे के पास दवा विक्रेता हसीब कहते हैं कि मास्क आदि की डिमांड बढ़ी है। दवा विक्रेताओं के अनुसार बुखार, एंटी कोल्ड, कफ सीरप आदि दवाओं की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ऑक्सीमीटर की डिमांड नहीं
हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीमीटर की काफी डिमांड थी, इस बार यह न के बराबर है। दवा विक्रेताओं के अनुसार विटामिन सी, जिंक आदि की डिमांड भी तुलनात्मक तौर बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed