फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for investigation into encroachment on government land

Nainital News: सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच की मांग

Wed, 15 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into encroachment on government land
नैनीताल। सामाजिक कार्यकर्ता हल्द्वानी निवासी हितेश पांडेय ने कहा है कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच के लिए उनकी ओर से प्रदेश शासन में किए गए पत्राचार के क्रम में आवश्यक कार्रवाई शुरू हो गई है। नैनीताल के डीएम की ओर से सभी एसडीएम को जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं। वह निजी स्तर पर भी संकलित किए गए अभिलेखों की जानकारी एसडीएम को उपलब्ध करा रहे हैं। हितेश का कहना है कि इसी मामले में वर्ष 2023 में जनहित याचिका दायर होने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से करीब 12,000 हेक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस मुहिम से प्रेरित होकर उन्होंने नैनीताल जिले समेत ऋषिकेश एवं अन्य स्थानों के अतिक्रमण से संबंधित जानकारी संकलित की। मुख्य सचिव उत्तराखंड राजस्व परिषद और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सहित अन्य सक्षम अधिकारियों को भी विस्तृत तथ्य एवं अभिलेख भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed