फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand For Growth of Transportation

भाड़े को लेकर गौला खनन अनिश्चितकाल के लिए बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand For Growth of Transportation
Demand For Growth of Transportation
हल्द्वानी। भाड़ा बढ़ाए जाने और पट्टों से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ डंपर स्वामियों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकाल के लिए खनन गेट बंद करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेता ने ही आरोप लगाया है कि सरकार खनन की चोरी करवा रही है। बाजपुर, दाबका और कोसी से अवैध खनन का माल रामपुर रोड के स्टोन क्रशर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डंपर स्वामियों की बैठक में कहा गया कि स्टोन क्रशर बाजपुर, कोसी, दाबका में सरकार की ओर से दिए गए पट्टों के कारण उनका उपखनिज सही दामों में नहीं खरीद पा रहे हैं। स्टोन क्रशरों ने भाड़ा 25 रुपया प्रति क्विंटल और तीन रुपये प्रति क्विंटल बोनस तय किया है।
विज्ञापन

डंपर स्वामियों ने कहा कि जो पट्टे उपखनिज के लिए दिए गए हैं, उनकी रायल्टी आठ रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि गौला नदी की रायल्टी 30 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता और डंपर एसोसिएशन के सदस्य पार्षद मनोज मठपाल ने कहा कि सरकारी ही अवैध खनन करवा रही है।
आरोप लगाया कि रामपुर रोड में रात 12 बजे से लेकर दो बजे तक ओवरलोड उपखनिज लेकर डंपर आ रहे हैं। 500 क्विंटल उपखनिज की गाड़ियों में मात्र 140 क्विंटल उपखनिज की रायल्टी आ रही है। आरटीओ, पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है। इस दौरान पम्मी सैफी सहित कई डंपर स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed