{"_id":"6a2c5bcfdb21c64eb301cf7f","slug":"demand-for-action-against-those-who-killed-the-scheduled-caste-youth-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-7554-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Sat, 13 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति ने टिहरी में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या पर आक्रोश जताया। शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि देवल गांव टिहरी के केतन लाल की हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान प्रभात ध्यानी, रोहित रूहेला, गिरीश आर्य, मनमोहन अग्रवाल, ललिता रावत, कौशल्या, सरस्वती जोशी, तुलसी, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन