फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for a CBI investigation into the Ankita murder case

Uk: अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी

Sat, 27 Dec 2025 11:12 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 27 Dec 2025 11:12 AM IST
सार

हल्द्वानी में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Demand for a CBI investigation into the Ankita murder case
अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लंबे समय बाद भी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामला केवल अंकिता के साथ हुए अन्याय तक सीमित नहीं है बल्कि यह न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। वक्ताओं ने सोशल मीडिया में जो किरदार सामने आ रहे हैं उनके नाम उजागर करने की भी मांग की। वहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, संजू उप्रेती, अवध बिहारी शर्मा, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed