फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Delhi tourists misbehave with police, case registered

नैनीताल: कार के शीशे से काली फिल्म उतारने को कहा तो पुलिस से भिड़े दिल्ली के पर्यटक, मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Aug 2021 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 03 Aug 2021 10:17 PM IST
सार

जब पुलिस ने चालान काटने की बात कही तो पर्यटक गाली गलौज में उतर आए। इस बीच राहगीरों ने पर्यटकों से तमीज से पेश आने को कहा तो हंगामा हो गया।

विज्ञापन
Nainital News: Delhi tourists misbehave with police, case registered
नैनीताल में पर्यटकों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में  पुलिस ने पर्यटकों की कार के शीशों में लगी काली फिल्म निकालने की बात कही तो पर्यटकों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। गुस्साए पयर्टकों ने जब वर्दी उतरवाने की धमकी दी तो पुलिस ने पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती एक अगस्त की शाम को माल रोड में एसआई राजकुमारी ड्यूटी पर तैनात थीं। इस दौरान एचपी 11 सी 4018 लैंबॉर्गिनी कार के शीशों में काली फिल्म चढ़ी देखी तो उन्होंने कार रोक ली और कार सवार पर्यटकों से काली पन्नी हटाने का अनुरोध किया। लेकिन इस पर कार में सवार पर्यटक पुलिस से अभद्रता पर उतर आए।
विज्ञापन


देहरादून: 22 लाख की ठगी करने वाला नाइजीरियन दबोचा, एसटीएफ ने मुंबई से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने चालान काटने की बात कही तो पर्यटक गाली गलौज में उतर आए। इस बीच राहगीरों ने पर्यटकों से तमीज से पेश आने को कहा तो हंगामा हो गया। इस दौरान पर्यटकों व महिला एसआई के बीच धक्का मुक्की भी हो गई।

जब पर्यटकों ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी वर्दी उतरवाने की बात कही तो पुलिस सख्ती दिखाते हुए पर्यटकों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। पर्यटक थाने में आकर भी पुलिस से अभद्रता करते रहे। जब पुलिस ने मुकदमे की बात कही तो पर्यटक शांत हुए।


एसओ विजय मेहता ने बताया कि बसंत विहार दिल्ली निवासी शिवम कुमार मिश्रा, आर्यनगर कानपुर निवासी स्मिता अग्निहोत्री, बसंत विहार निवासी संदीप लामा विवेके के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 353,186 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वाहन सीज कर दिया गया है।






सैलानियों के आने से नैनीताल में बढ़ी चहल-पहल
नैनीताल में धीरे-धीरे सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। भीड़ बढ़ने से मल्लीताल क्षेत्र में बाजारों में खासी चहल पहल देखने के लिए मिली। मौसम सामान्य होने के कारण सैलानियों ने चिड़ियाघर, स्नोव्यू, बारापत्थर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन आदि का भ्रमण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed