फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delhi is home to two students of the Inter Bagin

इंटर की दो छात्राएं घर से भागीं दिल्ली 

Mon, 11 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Mon, 11 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
घर से घूमने का बहाना बनाकर इंटर की दो छात्राएं शनिवार को दिल्ली चली गईं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि छात्राएं दिल्ली गई हैं। उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन भी किया था। दोस्तों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की तो एक छात्रा ने अपने पिता को एसएमएस किया कि ‘पापा मेरे दोस्तों को परेशान किया तो बुरा होगा। वह घर लौटकर नहीं आएंगी।’ 
विज्ञापन


डहरिया फार्म नंबर तीन निवासी इंटर की छात्रा शनिवार सुबह स्कूटी से सहेली के निवारणनगर स्थित घर गई। दोनों सेंट थेरेसा में इंटर की परीक्षा दे चुकी हैं। परिजनों के पूछने पर दोनों ने बताया कि वे वॉकवे घूमने जा रही हैं। परिजनों ने सोचा कि कुछ देर बाद लौट आएंगी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी पूछताछ के बाद पता चला कि एक छात्रा ने अपने दोस्त को फोन किया था और बताया कि वह दिल्ली में हैं।
विज्ञापन


इसके बाद दोस्त के सवाल करने पर उन्होंने फोन काट दिया। इस मामले में दोनों छात्राओं के परिजनों ने कोतवाल आरएस मेहता से संपर्क किया। पुलिस ने इस मामले में छात्राओं के दोस्तों को बुलाकर पूछताछ कि तो रात में एक छात्रा ने पिता को एसएमएस भेजकर कहा कि वह नहीं चाहती कि उनके दोस्तों से पूछताछ हो। जांच से पता चला कि छात्राएं एक फैशन डिजाइनर के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed