{"_id":"64287d5f0499e266ab0ba3a4","slug":"debris-came-on-hadakhan-road-speed-stopped-for-12-hours-haldwani-news-c-8-1-hld1023-100159-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हैड़ाखान रोड पर आया, मलबा 12 घंटे थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हैड़ाखान रोड पर आया, मलबा 12 घंटे थमी रही रफ्तार
Sun, 02 Apr 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
हैड़ाखान रोड पर आया मलबा। संवाद
हल्द्वानी। मलबा आने के कारण हैड़ाखान रोड 12 घंटे बंद रही। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों की सूचना पर लोनिवि ने 10 बजे सड़क को यातायात के लिए खोला। इस बीच लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
हैड़ाखान रोड भूस्खलन के कारण संवेदनशील बनी हुई है। बारिश के कारण बार-बार यहां मलबा आ रहा है। शुक्रवार रात 10 बजे सड़क पर मलबा आ गया। सुबह छह बजे फिर भारी मात्रा में मलबा आया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग नैनीताल को दी।
लोनिवि ने शनिवार सुबह सात बजे से मलबा हटाना शुरू किया। 10 बजे सड़क पूरी तरह साफ कर दी गई। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे ड्यूटी जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोनिवि के एई मनोज पांडे ने बताया कि मलबा हटाकर सड़क खोल दी गई है। भूस्खलन वाले क्षेत्र में मलब आने का खतरा बना हुआ है। लोनिवि यहां पर लगातार निगरानी कर रहा है।