फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of youth in khurapiya dam

Nainital News: नहाने गया युवक बैराज में डूबा, मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Death of youth in khurapiya dam
किच्छा। खुरपिया फार्म से डैम पर नहाने गए पांच युवकों में एक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन




खुरपिया फार्म निवासी नितिश ढाली (19) पुत्र निखिल ढाली अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर किच्छा बैराज पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि उसके चार दोस्त एक ओर थे, जबकि नितिश दूसरी ओर निकल गया। वहां पानी गहरा होने के कारण नितिश डूब गया। इस पर दोस्त शोर मचाने लगे। सूचना पर एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर देर शाम नितिश का शव बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।



संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत



काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।



मोहल्ला मझरा अल्ली खां निवासी राशिद (28) पुत्र फुरकान का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे एलडी भट्ट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे कि रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। बुधवार को परिजन तबियत खराब होने पर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ओएसटी केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुचेता सिंह ने बताया कि मृतक इंजेक्शन से नशा करता था। मृतक सात मई 2019 से केंद्र से नशा छोड़ने की दवा खा रहा था। करीब एक सप्ताह से दवाई खाने नहीं आ रहा था।
विज्ञापन





युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत







काशीपुर। एक व्यापारी के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। गिरिताल कॉलोनी निवासी भोलानाथ डाबर का बेटा बिट्टू डाबर (30) अपने पिता के साथ नगर निगम परिसर स्थित रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान पर बैठता था। बताया जाता है कि वह नशे का आदी था। बुधवार दोपहर वह दुकान से चला गया। शाम के समय वह अपने घर में अचेत पाया गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक के पिता भोला नाथ भी बीमार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed