{"_id":"5fdd0c4b8ebc3e3b9121cfa6","slug":"death-of-three-kovid-positive-patients-127-new-cases-of-corona-in-the-district-haldwani-news-hld407883888","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत, जिले में कोरोना के 127 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत, जिले में कोरोना के 127 नए केस आए
विज्ञापन
बेस अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के दौरान लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही कोविड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एसटीएच में शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 170 मरीज भर्ती हैं और 71 की हालत गंभीर है। जिले में कोरोना के 127 नए केस आए हैं।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ निवासी 50 वर्षीय मरीज को 17 दिसंबर और 45 वर्षीय कोरोना मरीज को 08 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। 63 वर्षीय ऊधमसिंह नगर निवासी मरीज को शुक्रवार तड़के ही भर्ती कराया था।
तीनों मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे तीनों मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया कि पांच कोविड संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं। दूसरी ओर एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 1308 की रिपोर्ट का इंतजार है और 1142 के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज की प्राध्यापिका कोरोना संक्रमित
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की एक और प्राध्यापिका कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस बार कॉलेज बंद तो नहीं कराया लेकिन पूरे परिसर को सैनिटाइज करवा दिया है।
प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि मनोविज्ञान विभाग की एक प्राध्यापिका मंगलवार से कॉलेज नहीं आ रही थीं। उन्होंने तबीयत खराब होने पर कोरोना की जांच कराई। शुक्रवार को प्राध्यापिका का फोन आया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद पूरे कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किया गया और कॉलेज परिसर को रोज सैनिटाइज किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)