{"_id":"61f05d1a567d3720cb738e11","slug":"death-of-three-corona-infected-patients-haldwani-news-hld4519729137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौतd","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौतd
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई हैं। दो दिन के भीतर चार कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। जिनकी मौत हुई है, उनमें कई अन्य शारीरिक दिक्कत भी थी। वहीं, जनपद में 585 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
जनवरी महीने में कोरोना रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जनवरी में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी हैं, इसमें भी दो दिन में चार कोरोना संक्रमित मरीजों ने मेडिकल कालेज परिसर स्थित जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में दम तोड़ा है। जिन रोगियों की मौत हुई है, उसमें धारचूला निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति था, जिन्हें टीबी समेत अन्य शारीरिक दिक्कतें थीं। नैनीताल जिले के दो मरीज एक पचास वर्षीय महिला और एक साठ साल के बुजुर्ग की भी कोविड संक्रमण से मौत हुई है।
29 मरीजों का चल रहा इलाज
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल और एसटीएच में 29 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉ. जोशी ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें गुर्दे में खराबी, निमोनिया समेत अन्य शारीरिक दिक्कतें भी थीं, उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना की पॉजिविटी रेट पैैैंतीस है।