Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of Singar Rajkishor

वयोवृद्ध कलाकार राज किशोर के निधन पर शोक की लहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Death of Singar Rajkishor
पिथौरागढ़। वयोवृद्ध रंगकर्मी एवं कलाकार राज किशोर (86) का निधन हो गया है। कुछ माह पूर्व वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। तब से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी थी। राजकिशोर ने मायानगरी मुंबई में भी अपनी किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन

राज किशोर ने मुंबई में हमें तो लूट लिया मिलके हुस्न वालों ने गीत में कोरस भी गाया था। कई अन्य हिंदी फिल्मी और पहाड़ी गानों को आवाज दी थी। ढोलक, हारमोनियम में उनकी अच्छी पकड़ी थी। बचपन से ही वे फिल्मी दुनिया से प्रभावित रहे। उनमें रंगमंच कूट-कूटकर भरा था।
विज्ञापन

लोग इन्हें ताऊ कव्वाल के नाम से जानते थे। उनकी अदाकारी और हुनर का हर कोई दीवाना था। जब वे एक बार मंच में अपनी प्रस्तुति देते थे तो दर्शक भी इन्हें देखकर नाचने लगते थे। वे कई संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्होंने अपने हुनर से खुद को बूढ़ा नहीं होने दिया। वर्ष 2016 में नैनीताल की एक संस्था समेत कई संस्थाओं ने नन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में रंगमंच से जुड़ी कई संस्थाओं के साथ उन्होंने काम किया। उनके निधन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, सभासद सरस्वती मखौलिया, पूर्व सभासद चंद्रशेखर मखौलिया, अंतरराष्ट्रीय एकता मंच के संयोजक महेश बराल, थियेटर फॉर एजुकेशन के योगेश पाठक, नानू बिष्ट, भाव राग ताल अकादमी के कैलाश कुमार, प्रीति रावत, रोमी यादव आदि रंगकर्मियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed