फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of SI Vijay Laxmi in Banbasa

सड़क दुर्घटना में थाने की महिला एसआई का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of SI Vijay Laxmi in Banbasa
बनबसा में कैंटर की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। थाने में नियुक्त एसआई विशेष श्रेणी विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह ड्यूटी समाप्त कर घर जाने के लिए थाने के बाहर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। इसी बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गईं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण उन्हें टनकपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन

थाने में तैनात एसआई विजय लक्ष्मी (59) बुधवार को अपने घर फागपुर जाने के लिए वाहन के इंतजार में थाने के बाहर खड़ी थीं। इसी बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर ने उनको चपेट में ले लिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर गिरने से विजय लक्ष्मी का सिर फट गया और काफी खून बह गया। कैंटर से सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायल विजय लक्ष्मी को थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तत्काल उपजिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. मो. उमर ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही विजय लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक भी पकड़ा गया है। घटना की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज हो सकेगा। एसपी देवेंद्र पींचा ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कुछ माह बाद होने वाली थी सेवानिवृत्त
बनबसा (चंपावत)। सड़क हादसे में दिवंगत महिला एसआई विशेष श्रेणी विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा कुछ माह बाद ही सेवानिवृत्त होने वाली थीं। उनके पति श्याम राम सेना छावनी बनबसा के स्टेशन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एसएचओ) अनुभाग में कार्यरत हैं। मृतका का एक पुत्र विक्की और दो पुत्रियां पिंकी, नैना हैं। इनमें से एक पुत्री नैना और पुत्र विक्की का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
बनबसा (चंपावत)। एसआई विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा की असमय निधन से पुलिस विभाग में शोक छा गया। पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसआई हेमंत कठायत, एचसी भुवन कोहली समेत थाना कर्मियों और प्रभारी एसआईओ पीतांबर भट्ट, नरेंद्र राणा, एलआईयू के हरीश कन्याल आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed