{"_id":"620560c4b86ce022d91cf32e","slug":"death-of-painter-in-haldwani-haldwani-news-hld4533758169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर की संदिग्ध हालत में मौत हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटर की संदिग्ध हालत में मौत हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दोस्त के कैंटर में घूमने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कैंटर चालक का कहना है कि युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है लेकिन युवक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
गुसाईंपुर मुखानी निवासी पेंटर गोपाल राम (24) बुधवार शाम चार बजे प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी दोस्त के साथ कैंटर में घूमने के लिए निकला था। मोहन राम ने बताया कि उसके भाई का दोस्त शाम साढ़े छह बजे शव लेकर घर आया था। बताया कि लामाचौड़ क्षेत्र में गाड़ी से उतरते समय एक कार ने गोपाल को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौैत हो गई। शव रखने के बाद वह चला गया।
इस मामले में गोपाल के बड़े भाई ने मुखानी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई हत्या की गई है। पेट में पेंचकशनुमा वस्तु से घोंपी गई है। एक हाथ टूट गया है और पैर में भी चोट है। शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट नहीं है। मुखानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने 204 ए के तहत चालक मुकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने आरोप के आधार पर शव का एक्स रे कराया है।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी गोपाल की शादी
पेंटर गोपाल की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका दो माह का एक बेटा है। पति के मौत की जानकारी पर पत्नी गौरी की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि पेंटर के
घर की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है।
पुलिस मान रही दुर्घटना
थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट का कहना है कि जांच के दौरान शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक शव को लेकर उसके घर गया था। प्राथमिक जांच में आया कि लामाचौड़ क्षेत्र में कैंटर चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस बीच गोपाल गाड़ी से गिर गया था। किसी अन्य वाहन से टक्कर लगने पर उसकी मौत हुई है। पुलिस कैंटर चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है।
चालक के ऊपर चढ़ गया डंपर मौत
हल्द्वानी। गौला गेट पर सफाई करते समय एक चालक डंपर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वार्ड 24 गफूरबस्ती निवासी सोनू (30) बृहस्पतिवार शाम गौला गेट पर खड़े अपने डंपर पर चढ़कर डिब्बे से पानी फेंक रहा था। इसी दौरान डंपर नीचे की तरफ लुढ़क गया और चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी पर अन्य चालक मौके पर पहुंचे। घायल को लेकर परिजन एसटीएच पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि चालक के दो बच्चे मौजूद हैं। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए।