फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of one in a road accident in kaladhungi

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत; दो का STH में चल रहा इलाज

Thu, 19 Jun 2025 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल राकेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Death of one in a road accident in kaladhungi
सड़क हादसा

विस्तार

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल राकेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात मोनू (24) पुत्र रामोतार, शेखर (22) पुत्र रमेश और राकेश (26) पुत्र जयकिशन निवासी महेशपुरा, थाना बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर हल्द्वानी से काम कर घर लौट रहे थे। कालाढूंगी-हल्द्वानी पर शीशम गेट चकलुवा के पास पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक किया तो तीनों ट्रॉली की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।

विज्ञापन

सूचना पर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को एसटीएच रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश को एसटीएच से एम्स के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माेनू के पिता रामोतार ने बताया कि तीनों दोस्त थे। तीनों सोलर लाइट और फेंसिंग का कार्य ठेके पर करते थे। बताया कि तीनों हल्द्वानी से सोलर लाइट लगा कर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष विजय सिंह मेहता ने बताया कि बाइक को थाने में रखवा दिया है, जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed