फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of female constable suffering from cancer in haldwani

Haldwani: कैंसर से पीड़ित महिला कांस्टेबल की मौत, पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Wed, 29 Nov 2023 07:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Nov 2023 07:20 PM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुखानी थाने में तैनात कांस्टेबल की कैंसर से मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को उनका चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया। उनके पति हेड कांस्टेबल हैं और अभी बाजपुर में तैनात हैं। 

विज्ञापन
Death of female constable suffering from cancer in haldwani
महिला पुलिस कर्मी की कैंसर से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी मुखानी थाने में तैनात कांस्टेबल की कैंसर से मौत हो गई। उन्हें ब्लड कैंसर था। उनका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई से चल रहा था। पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को उनका चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


कमलुवागांजा मुखानी निवासी गीतांजलि (46) पत्नी प्रेम सिंह मुखानी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। उन्हें ब्लड कैंसर था। वह पांच सितंबर 2023 से अवकाश पर चल रही थी। उनका इलाज चंड़ीगढ़ से चल रहा था। उनके पति हेड कांस्टेबल हैं और अभी बाजपुर में तैनात हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी जिया कक्षा 11 में पढ़ती है और बेटा वेदांत कक्षा छह में पढ़ता है।
विज्ञापन


एसओ मुखानी प्रमोद पाठक ने बताया कि गीतांजलि की कैंसर के कारण बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके घर में मौत हो गई। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद चित्रशिला घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उधर, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्र ने भी शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed