फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of Doctor in Kashipur Accident

कार पेड़ से टकराई, दुघर्टना में घायल बाल रोग विशेषज्ञ की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Death of Doctor in Kashipur Accident
मृतक डॉ.डी.के.अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। शादी से लौट रहे डॉक्टर दंपति की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बाल रोग विशेषज्ञ समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल बाल रोग विशेषज्ञ को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रामनगर रोड निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल और डॉ. बीएम गोयल अपनी-अपनी पत्नियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार रात रामनगर से लौट रहे थे। लगभग एक बजे ग्राम धनौरी के पास उनके ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगने से कार में पिछली सीट पर सवार डॉ. डीके अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सीने की पसलियां टूट गईं जबकि उनकी पत्नी सुषमा अग्रवाल के अलावा कार में सवार डॉ. बीएम गोयल की पत्नी आभा गोयल को भी चोंटे आईं। दोनों महिलाओं के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। कार का एयर बैग खुलने से ड्राइवर और डॉ. बीएम गोयल को मामूली चोटें आई हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल को चिंताजनक हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। देर शाम डॉ. डीके अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। डॉ. अग्रवाल की मौत की सूचना पर आईएमए के पदाधिकारियों समेत सभी डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए। डॉ. अग्रवाल का पुत्र और पुत्री अमेरिका में हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। वे दोनों भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। काशीपुर-रामनगर रोड पर डॉ. अग्रवाल का निजी अस्पताल है। डॉक्टरों ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक व्यक्त करने वालों में आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. नक्षत अग्रवाल, डॉ. एके सिरोही, डॉ. ईश्वर अग्रवाल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. रवि सिंघल, डॉ. बीके छाबड़ा, केके अग्रवाल, डॉ. रजत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed