फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of corona infected, micro containment zone created after three months

कोरोना संक्रमित की मौत, तीन महीने बाद बना माइक्रो कंटेंटमेंट जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Death of corona infected, micro containment zone created after three months
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे हल्द्वानी महोत्सव में कोरोना की जाचं करवाने के लिए
हल्द्वानी/नैनीताल। तीन महीने बाद कोरोना के एक मरीज की मौत हुई है। नैनीताल के शेरवुड क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय यह मरीज मेडिकल कॉलेज परिसर में बने जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में भर्ती था। उसे अन्य शारीरिक दिक्कतें भी थीं। अब शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि मंगलवार को इस क्षेत्र में मेडिकल टीम कैंप लगाएगी और सैंपल लिए जाएंगे। जिले में तीन महीने बाद माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

शेरवुड क्षेत्र में 15 दिन पहले दूसरे राज्य से लौटे 70 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज को गंभीर स्थिति में 15 नवंबर को भर्ती कराया गया। उनकी हालत काफी गंभीर थी। वह वेंटिलेटर पर थे। कोरोना संक्रमण के साथ ही उन्हें निमोनिया, सांस संबंधी और गुर्दे की परेशानी भी थी। अस्पताल में कोरोना का एक और मरीज इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाया था। उस समय मेडिकल कॉलेज के छात्र पॉजिटिव आए थे। मंगलवार को थानों के पुलिसकर्मियों का सैंपल लिया जाएगा। अब सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1285 लोगों की हो चुकी है मौत
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में 1285 लोगों की मौत हुई है। इनमें नैनीताल जिले के 867, अल्मोड़ा के 75, बागेश्वर के 28, पिथौरागढ़ के 44, चंपावत के 28, ऊधमसिंह नगर के 173, गढ़वाल के चार और दूसरे राज्यों के 24 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 प्रतिशत लोगों को नहीं लगी दूसरी डोज
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में करीब 35 प्रतिशत लोग हैं, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में करीब 97 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में गए पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव
हल्द्वानी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में ड्यूटी करने के लिए नैनीताल जिले से 21 पुलिसकर्मी देहरादून गए थे। लौटने के बाद पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी पुष्टि एसएसपी के पेशकार डीएस मेहता ने की है। (माई सिटी रिपोर्टर)
राहत: 154 की जांच, सभी निगेटिव निकले
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने नुमाइश समेत अन्य स्थानों पर लोगों के एंटीजन से कोरोना से जुड़ी जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि 154 लोगों के सैंपल लिए गए थे, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मंडल में कोरोना का एक भी नया रोगी नहीं मिला है।

कांट्रेक्ट ट्रेसिंग: 70 लोगों के सैंपल लिए गए
हल्द्वानी। जिले में रविवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि इनके संपर्क में आए सत्तर लोगों का पता कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के तहत किया गया। सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed