{"_id":"64c687c325694e232201dd64","slug":"death-in-rudrapur-accident-na-news-c-242-1-rdp1002-2102-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, युवक की मौत
Sun, 30 Jul 2023 09:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक शुभम शर्मा का फाइल फोटो।
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे में खड़े ट्रक में कार घुसने से युवक की मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य लोग सकुशल बच गए और घटना के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से गांव काशीपुर थाना गंज जिला रामपुर निवासी याकूब (35) अपने परिवार के साथ शहर के सुभाष कॉलोनी में निजी मकान में रहते थे। वह आवास विकास क्षेत्र में पार्लर का संचालन करते थे। शनिवार शाम वह दोस्तों के साथ कार से नैनीताल हाईवे की तरफ गए थे। देर रात लौटते हुए सिडकुल चौक पर खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई। वह चालक के बगल वाली सीट में बैठे थे। टक्कर लगते ही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर सिडकुल पुलिस ने पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथ में मौजूद उनकी साथी भी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में करीब चार लोग मौजूद थे। याकूब अपने पीछे पत्नी अफरोज, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए। छह भाइयों और एक बहन के बीच याकूब तीसरे नंबर के थे। सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस में उनके गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पंतनगर थाने के एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर घर में अकेला कमाने वाला था। उनके पिता काफी वृद्ध हैं।
मूल रूप से गांव सूरजपुर भैंसिया गदरपुर निवासी शुभम शर्मा (27) शहर में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। शनिवार रात रोजाना की तरह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। जाफरपुर मोड़ से आगे हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। इधर, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता अनिल शर्मा हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित रहते हैं। दो बहनों के बीच में मृतक इकलौता अविवाहित भाई था। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।