{"_id":"af2539227695c7b41afb770751fc333f","slug":"death-from-a-heart-attack-in-itbp-sub-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्दूचौड़
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी कैंप हल्दूचौड़ 34वीं वाहिनी में तैनात उपनिरीक्षक भूपाल सिंह निवासी शामा (कपकोट) बागेश्वर की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें दिल से संबंधित बीमारी थी। बुधवार को चित्रशिला घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इससे पूर्व उनका शव हल्दूचौड़ स्थित 34वीं वाहिनी लाया गया। यहां कमांडेंट रघुबीर सिंह वत्स और अन्य अधिकारियों तथा जवानों ने पुष्प चक्र भेंटकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान द्वितीय कमान किशोर सिंह बिष्ट, उप सेनानी गौरव प्रसाद, सहायक सेनानी नारायण सिंह गरखाल समेत आदि अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इधर, उनके परिवार को कमांडेंट और अन्य अधिकारियों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन