{"_id":"62bc9843bad2cc2edd52e728","slug":"death-by-drowning-in-thal-haldwani-news-hld4674855160","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीगाड़ के उफनाने से बाइक सवार व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीगाड़ के उफनाने से बाइक सवार व्यापारी की मौत
विज्ञापन
गणेश दत्त पाठक(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के कारण देवीगाड़ का नाला उफान पर आ गया। इसकी बाढ़ की चपेट में आकर दशौली गांव के किराना व्यापारी एवं प्रधान पति गणेश दत्त पाठक (45) पुत्र गोविंद बल्लभ पाठक बाइक समेत बह गए जिससे उनकी मौत हो गई।
व्यापारी गणेश बुधवार सुबह 9:30 बजे पांखू बाजार से वसूली कर बाइक से दशौली की ओर जा रहे थे। पांखू से डेढ़ किमी दूर स्थित देवीगाड़ के उफान में वह बाइक के संग बह गए। 10 मीटर नीचे गाद में गिरने के दौरान बाइक में उनका पैर फंस गया। इस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। देवीगाड़ से कुछ दूरी पर खेत में रोपाई लगा रहे लोगों ने उन्हें बहता देखा और युवक विनोद कुमार ने जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह उन्हें नहीं बचा पाए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, थल थानाध्यक्ष की पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने शव को पानी से निकाल लिया था। मृतक गणेश की पत्नी गंगा पाठक दशौली की ग्राम प्रधान हैं। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बेटी ने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।