फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DA to contract workers from March 1 in uttarakhand

Uttarakhand: रोडवेज कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी; इन कर्मियों को भी मिलेगा फायदा

Fri, 22 Mar 2024 12:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Fri, 22 Mar 2024 12:23 PM IST
सार

होली से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा, बाह्यस्रोत और विशेष श्रेणी चालकों को निगम प्रबंधन ने तोहफा दिया है। नियमित कर्मचारियों के डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
DA to contract workers from March 1 in uttarakhand
रोडवेज कर्मचारियों को सरकार का तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा, बाह्यस्रोत और विशेष श्रेणी चालकों को निगम प्रबंधन ने तोहफा दिया है। नियमित कर्मचारियों के डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी होने के साथ ही संविदा, विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों की भी प्रति किलोमीटर की दर को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा, बाह्यस्रोत और विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों को प्रति किलोमीटर की दर से वेतन मिलता है। इन दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को निदेशक मंडल की 22वीं बैठक में मंजूर कर लिया था। निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: कॉर्बेट क्षेत्र में पेड़ काट रहे तस्कर गिरफ्तार, लकड़ी बरामद; लापरवाही बरतने पर 2 वनकर्मी भी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश में परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक मार्च 2024 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है। नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने पर संविदा, बाह्यस्रोत, विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए पारिश्रमिक दरें बढ़ा दी गई हैं। मैदानी क्षेत्र के चालक को अब 3.21 रुपये और परिचालक को 2.71 किमी प्रति किमी की दर से वेतन मिलेगा। पर्वतीय रूट के चालक को 3.75 रुपये और परिचालक को 3.19 रुपया प्रति किमी की दर से वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed