फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of youth found in irrigation city, suspicion of murder

Nainital News: सिंचाई नगर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Dec 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 26 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in irrigation city, suspicion of murder
प्रतीकात्मक
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर की सिंचाई नहर में रविवार की देररात एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने देर रात में ही शव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शव की शिनाख्त होने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। वहीं मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोतीमहल निवासी हिमांशु (28) पुत्र स्व. हरीश रविवार रात खाना खाकर घर से टहलने निकाला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। बाद में हिमांशु का शव भवानीगंज सिंचाई नहर में दिखाई दिया। सूचना पर दमकल और पुलिस कर्मियों ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक के अधिक नशे में होने के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हिमांशु का एक दो माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, मृतक की मां पदमा देवी ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि आठ बजे तक वह घर के बाहर आग ताप रहा था। इसके बाद उसने अभी आने की बात कही। काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं आया तो वह रात करीब 11:30 बजे कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची। तभी पुलिस कर्मियों ने बताया कि सिंचाई नहर में एक शव मिला है, जब उसे देखा तो वह उनके बेटे की थी। पदमा देवी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed