फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of three-year-old girl recovered in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में तीन साल की बच्ची का शव बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of three-year-old girl recovered in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक।
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के कोटच्यूडा तोक में बृहस्पतिवार शाम चार बजे सात दिन से लापता तीन साल की बच्ची का शव घर से 400 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक मो. शकील ने बताया कि ग्राम पंचायत ओखलकांडा के कोटच्यूडा तोक में बृहस्पतिवार शाम चार बजे कंचन (3) पुत्री महेश पलडिया का शव घर से 400 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। शकील ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ही बच्ची की ताई रूपा देवी ने 4 फरवरी से लापता कंचन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद रूपा देवी ने ही घर से 400 मीटर दूर बच्ची का शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंचकर राजस्व उपनिरीक्षक मो. शकील, हेमंत बर्मा, होमगार्ड भूपाल सिंह और गणेश गोस्वामी ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल शव का पंचनामा भरने के बाद शुक्रवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक मो. शकील ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कंचन की मौत के कारणों का पता चलेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची के पिता महेश पलडिया घर पर ही रहते हैं वहीं मां कुछ दिनों पूर्व घर छोड़कर चली गई है। घर में एक छोटा बेटा है। इधर, घटना के बाद से ग्रामीणों में बच्ची की मौत को लेकर कई सवाल हैं। लोगों ने कहा कि चार फरवरी से लापता बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराने में इतने दिन क्यों लग गए। फिलहाल राजस्व पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed