{"_id":"64fe2a0b37ec1c5847014594","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-irrigation-ditch-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-850-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तीन दिन से लापता युवक का शव सिंचाई गूल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तीन दिन से लापता युवक का शव सिंचाई गूल में मिला
Mon, 11 Sep 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
जगदीश नाथ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन से लापता एक युवक का शव रविवार को पीरूमदारा के उदयपुरी बंदोबस्ती क्षेत्र में सिंचाई गूल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रामनगर के ग्राम भगवाबंगर निवासी जगदीश नाथ (30) पुत्र गोविंद नाथ पिछले तीन दिन से अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश में रिश्तेदारी आदि में संपर्क किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उदयपुरी बंदोबस्ती की सिंचाई गूल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सिंचाई गूल से शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो रामनगर के भगवाबंगर क्षेत्र निवासी जगदीश नाथ के रूप में हुई। इधर पुलिस की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक विवाहिता था, उसकी एक बेटी है।