फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead baby found dead in the womb of the throat cut, Hungama

गर्भ में मरे शिशु का गला काटकर शव निकाला, हंगामा

Tue, 21 Apr 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Tue, 21 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dead baby found dead in the womb of the throat cut, Hungama
सुशीला तिवारी अस्पताल सोमवार को एक बार फिर बड़े विवाद में उलझ गया। गर्भ में मृत नवजात की गर्दन काटकर निकाले जाने से परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डाक्टरों ने परिजनों को बिना जानकारी दिए ही शिशु की गर्दन काट डाली। फिर गर्दन और धड़ को सिलकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 घर पहुंचने पर परिजनों ने शिशु की गर्दन में अनगिनत टांके देखे तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने दर्जनों लोगों के साथ अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जमकर हंगामा हुआ। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने शिशु की हालत देखने के बाद संबंधित डाक्टर को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन



रामपुर जिले के पैनीनगर के मूल निवासी राहत अली उजाला नगर में रहता है। वह स्टील वेल्डिंग का काम करता है। रविवार रात राहत की पत्नी आसमां को लेबर पेन उठने पर महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां के डाक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। रात में डाक्टरों ने महिला की नार्मल डिलीवरी कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं। सोमवार सुबह नौ बजे आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान गर्भ में बच्चा मरा हुआ मिला। डाक्टरों ने नवजात का शव निकालकर महिला को बचा लिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो नवजात का गला कटा था। गले और सिर में एक दर्जन से अधिक टांके लगे थे। यह देख परिजन भड़क गए और मोहल्ले के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए। उवैस राजा के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचे लोगों को गार्ड ने घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों ने अस्पताल के गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इधर, सूचना पर प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से कहा कि मामले में जांच कर दोषी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने पर लोगों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed