फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DCS Rawat became the President of the High Court Bar Association

Nainital News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डीसीएस रावत

Tue, 16 Dec 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
DCS Rawat became the President of the High Court Bar Association
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने 668 वोट पाकर एकतरफा जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे डीके जोशी ने 249 मत पाए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर कांटे के मुकाबले में सौरभ अधिकारी विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी चेतना लटवाल पर भारी मतों से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने प्रेम कौशल को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने गुरुवाणी सिंह को हराया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 1689 मतदाताओं में से 1112 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। इसमें वन वोट, वन बार के नियम को कड़ाई से लागू किए जाने के लिए सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथपत्र भरवाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल, डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था में जुटे रहे। मतदान के लिए पूरे प्रदेश से अधिवक्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान लंच के समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी मतदान स्थल पहुंचे। ये सभी न्यायाधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।



इनका निर्विरोध निर्वाचन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के सामान्य पद के लिए गौरव कांडपाल, उपसचिव (प्रशासन) के पद के लिए विश्वस्त कांडपाल, उपसचिव (प्रेस) के पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अविदित नौलियाल निर्विरोध चुुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए छह अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। सौरभ पांडे के नाम वापस लेने के बाद भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर उन्नति पंत निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।



जानिए किस पद पर किसे कितने मिले वोट

अध्यक्ष पद के लिए-डीसीएस रावत को 668, डीके जोशी को 249, मनीषा भंडारी को 124 और अंजली भार्गव को 53 वोट मिले।

महासचिव पद - सौरभ अधिकारी को 436, अक्षय लटवाल को 419 और भूपेन्दर कोरंगा को 246 वोट मिले।

उपाध्यक्ष (सीनियर) - सुशील वशिष्ठ को 570 और प्रेम कौशल को 515

उपाध्यक्ष महिला-मीना बिष्ट को 723 और चेतना लटवाल को 356 वोट

कोषाध्यक्ष- शुभ्र रस्तोगी को 653 और गुरबानी सिंह को 427 वोट

जूनियर कार्यकारिणी सदस्य (चार)- विक्रम सिंह धपोला 505, देवेंद्र सिंह छोटू को 469, पंकज सेमवाल को 432, गौरव पवार को 415, श्वेला हुसैन को 398, सिद्धार्थ सिंह नेगी को 396, रचित तिवारी को 357, नीलम गोदियाल को 265 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed