फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughter sitting on dharna with father

पिता के साथ धरने पर बैठी बेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Daughter sitting on dharna with father
रामनगर के ब्लॉक कार्यालय में धरना देते हुए पूर्व प्रधान व उसकी पुत्री। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व प्रधान ने ग्राम बसई क्षेत्र में शासनादेश का उल्लंघन कर सरकारी सस्ते गल्ला की दुकान के संचालन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार को ग्राम बसई के पूर्व प्रधान शेखर चंद्र और उनकी पुत्री अंजली आर्य ने विकासखंड परिसर में लोगों के साथ धरना दिया। कहा कि नियमों के तहत प्रधान या उपप्रधान सस्ता गल्ला विक्रेता नहीं हो सकता है। पूर्व में शिकायत के बाद इस दुकान को अटैच किया गया था, लेकिन दुकान निरस्त नहीं की गई है।

पूर्व प्रधान शेखर चंद्र ने कहा कि वह इस मामले को लेकर कई बार धरना भी दे चुके हैं। उन्होंने 21 दिसंबर को ब्लॉक परिसर में आत्मदाह करने की धमकी दी है। धरनास्थल पर छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत, सुमित लोहनी, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed