{"_id":"575efc614f1c1b7d3f11c706","slug":"dark-storm-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से शहर में अंधेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से शहर में अंधेरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दोपहर को आई तेज आंधी ने शहर-ग्रामीण क्षेत्र मेें अंधेरा कर दिया। पेड़ों की टहनी लाइन पर आने के कारण कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मियों को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। तीन बजे आंधी आने के कारण 220केवी कमलुवागांजा से विद्युत आपूर्ति बेंद कर दी गई।
लगभग चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति सुचारु होने के बाद 33 और 11 केवी के कई फीडर ट्रिप कर गए। अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने बताया कि बरेली रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, स्टेशन रोड, आजाद नगर, गांधी नगर, कालाढूंगी रोड, तिकोनिया, सेंट पाल, नवाबी रोड, टाउन प्रथम, एमईएस, मुखानी, नलकूप फीडर ब्रेकडाउन में आ गए। काफी मशक्कत के बाद उक्त 11 केवी फीडर को सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि 33केवी रानीबाग फीडर में तार टूटने के कारण सुचारु नहीं हो सका।
रानीबाग को दूसरे से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। मंगलवार को तार जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 11केवी फीडर गायत्री नगर, कालीचौड़, दानीबंगर और काठगोदाम टाउन में भी समस्या आई थी। कुछ देर बाद सभी फीडर से आपूर्ति सुचारु हो गई। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि टीपी नगर, कठघरिया, जजफार्म समेत अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की टहनी लाइन पर गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। कई जगह तार भी टूट गए थे। बिजली आपूर्ति बहाल करने में दो से तीन घंटे का समय लग गया।