फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   dance competition, man tujhe pranam

Nainital News: आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
dance competition, man tujhe pranam
हल्द्वानी। आरंभ है प्रचंड का..., वंदे मातरम..., ऐ देश मेरे..., रक्तचरित... जैसे देशभक्ति गीतों पर छात्राएं जमकर थिरकीं। किसी ने झांसी की रानी बनकर तो किसी ने सैन्य अधिकारी बनकर भारत मां की रक्षा की हुंकार भरी।
विज्ञापन

अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पाल कॉलेज में अंतर विद्यालयी सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक केके पांडे, पीआरओ कनिका शाह, निर्णायक सुजाता महेश्वरी और डॉ. अंकिता चांदना ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति थीम में सामूहिक नृत्य कर रंगारंग प्रस्तुति दी। इनमें तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय चुना गया जबकि पांच स्कूलाें को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

समूह नृत्य प्रतियोगिता की प्रथम विजेता इंपीरियल स्कूल की टीम रही। पहली रनर अप का खिताब आनंदा अकेडमी और दूसरी रनर-अप केवीएम हीरानगर की टीम रही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम पारितोष वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देश प्रेम के लिए जैसा जोश मंच पर दिखा है, इसे बनाए रखें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी और पाल ग्रुप के मेंबर अतुल पाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। गायक कलाकार निर्मल जोशी ने देशभक्ति गीतों से समा बांधा। प्रियांशा और तनीशा जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी बिष्ट, ऋषभ, कमलेश कुमार, रोहित राणा, कमलेश कपिल और कविता पपने ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार
सेंट लांरेंस स्कूल, सिंथिया सेकेंडरी, गुरुकुल इंटरनेशनल, चिल्ड्रन अकेडमी हल्दुचौड़ और चिल्ड्रन्स अकेडमी गोरापड़ाव को नृत्य प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी भी हुए सम्मानित
हल्द्वानी। अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त प्रयास से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को भी शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक कुसुम पांडे थी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार केवीएम हीरानगर स्कूल की प्रियांशी नेगी, दूसरा पुरस्कार बीएलएम अकेडमी की रश्मि दुर्गापाल और तीसरा पुरस्कार आरुष सिंह को दिया गया।


चित्रकला में सांत्वना पुरस्कार
हल्द्वानी। यश कुमार, मानसी गरकोटी, कुनाल सिंह, प्रियदर्शनी, गौरी बिष्ट, स्कंदा शर्मा, स्वर्णिमा जोशी, दिव्यांशी, आयूषी, जागृति बिष्ट को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed