फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dance and folk songs galore at MB Inter College

Nainital News: एमबी इंटर कॉलेज में डांस, लोकगीतों की धूम

Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Dance and folk songs galore at MB Inter College
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में  आयोजित धात प्रतिभा महोत्सव  2025 में लोक नृत्य प्रस्तुत करने से
हल्द्वानी। उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में दो दिवसीय धात प्रतिभा महोत्सव प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जूनियर, सीनियर वर्ग में लोकगीत, लोकनृत्य, वेशभूषा, कला ऐपण व साइंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फ्यूल फ्लोमीटर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट तैयार बनाकर लाए थे। धात संस्था के संस्थापक रवि कांत राजू ने कार्यक्रम के विषयों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में सचिव आनंद प्रकाश, दिनेश आर्या, आदित्य चौधरी, हिना पंत, विकास, ज्योति राज, अपूर्व समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



दो छात्रों ने मिलकर बनाया फ्यूल फ्लोमीटर
हल्द्वानी। निजी स्कूल के कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले राहुल दसौनी और दिव्यांश मलारा ने तेल भरते समय होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए एक फ्यूल फ्लोमीटर यंत्र तैयार किया है। राहुल, दिव्यांश ने बताया कि फ्लोमीटर से होने तेल भरते समय होने वाली ठगी से बचा जा सकता है। इसको दोपहिया और चौपहिया वाहनों के फ्यूल टैंक में लगाया जा सकता है। इसमें लगी डिस्प्ले को चालक अपने मीटर से जोड़ सकता है। इससे वह गाड़ी के टैंक में भरी जाने वाली तेल की मात्रा को आसानी से देखकर पेट्रोल पंप में लगे मीटर से अपने मीटर की तुलना कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed