{"_id":"68accddba3a982501407ce43","slug":"damage-to-power-lines-due-to-storm-three-poles-damaged-power-outage-haldwani-news-c-337-1-hld1039-124926-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आंधी से बिजली लाइनों को नुकसान, तीन पोल क्षतिग्रस्त, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आंधी से बिजली लाइनों को नुकसान, तीन पोल क्षतिग्रस्त, बत्ती गुल
Tue, 26 Aug 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। आंधी-बारिश के बीच शहर से लेकर गौलापार तक बिजली गुल हो गई। इससे 15 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। गौलापार की 11 केवी लाइन पर पेड़ की टहनी गिर जाने से तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कालीचौड़ और नलकूप फीडर से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। घंटा भर बाद यूपीसीएल ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली बहाल कर दी।
सोमवार शाम आंधी के साथ हुई बारिश से टीपीनगर बिजलीघर के जज फार्म फीडर में फॉल्ट हो गया। शाम पांच बजे इंसुलेटर खराब होने से बिजली गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद यहां आपूर्ति बहाल हुई। ग्रामीण डिविजन से जुड़े लालकुआं बिजलीघर की लाइन में भी फॉल्ट हो गया। ईई बेगराज सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे बारिश के दौरान लालकुआं के कार रोड फीडर की लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। इससे भी तीन हजार लोग प्रभावित हुए। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि गौलापार में पोलों को सहारा देने वाले पैनल क्षतिग्रस्त होने से पोल टेढ़े हो गए। इससे आपूर्ति बाधित हुई थी।
सरकारी कार्यालयों में लगाए स्मार्ट मीटर
हल्द्वानी। यूपीसीएल के एमडी ने नैनीताल जिले के दौरे के दौरान अधिकारियों को सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सोमवार को ग्रामीण डिविजन की टीम ने एफटीआई, बीएसएनएल, लामाचौड़ के प्राथमिक विद्यालय आदि में मीटर लगाए गए। ईई बेगराज सिंह ने बताया कि 166 सरकारी कार्यालयों व भवनों में स्मार्ट मीटर लगाने हैं, इनमें से 45 संस्थानों में लगा दिए हैं।