फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daily laborers arrested in ivory case

Nainital News: हाथी दांत प्रकरण में दैनिक श्रमिक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Daily laborers arrested in ivory case
रामनगर वन प्रभाग की टीम ने हाथी दांत के साथ पकड़े तीन आरोपी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज की टीम ने दो दिन पहले हाथी दांत के दो टुकड़ों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा था। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने कालागढ़ टाइगर रिजर्व पार्क के मैदावन क्षेत्र एक वन चौकी परिसर से एक दैनिक श्रमिक को पकड़ा। उसके पास से भी हाथी दांत के दो टुकड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि आमंडडा के पास एक कार से धीरेंद्र सिंह और विरेंद्र निवासीगण दियोदए कोटद्वार और राहुल निवासी कोटद्वार को पकड़ा। आरोपियों के पास से हाथी के दांत के दो टुकड़े मिले थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था। आरोपी धीरेंद्र कुमार को कोर्ट से रिमांड में लेकर उसके बयान के आधार पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व पार्क के वन प्रभाग के मैदावन रेंज के गोजुडा बीट में एसडीओ पूनम कैंथोला, वाइल्ड लाइफ क्त्रसइम कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर ने छापामारी की। धीरेंद्र कुमार की निशानदेही पर गोजुडा वन रक्षक चौकी के भीतर हाथी दांत को काटने में प्रयास किया गया। एक पाटल और चौकी परिसर से हाथी दांत के दो टुकड़े बरामद किए गए। अपराध में शामिल विनोद ध्यानी को पकड़ा गया। विनोद ध्यानी वर्तमान में कालागढ़ टाइगर रिजर्व पार्क के वन प्रभाग में वॉचर (दैनिक श्रमिक) के रूप में कार्यरत है। आरोपी धीरेंद्र कुमार भी पूर्व में कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के मैदावन रेंज में फायर वॉचर और मानसून वॉचर के रूप के दैनिक श्रमिक के रूप में कार्य कर चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोसी रेंजर शेखर तिवारी, वन दरोगा कैलाश तिवारी, प्रमोद पंत, वन आरक्षी विमला चौधरी, गणेश, जगत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed