Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daily electricity consumption increased by 1.75 lakh units during the festival

हल्द्वानी: त्योहार पर रोजाना 1.75 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, नैनीताल के चार डिविजनों में 35 लाख यूनिट उपभोग

Sat, 07 Nov 2026 10:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 07 Nov 2026 10:49 AM IST
सार

दीपावली पर हल्द्वानी में बिजली की खपत सामान्य दिनों से 5% बढ़ गई है। घरों में झालर, लाइटिंग और सजावटी उपकरणों तथा बाजारों व व्यावसायिक परिसरों की रोशनी से शाम से देर रात बिजली की मांग बढ़ी है। 

विज्ञापन
Daily electricity consumption increased by 1.75 lakh units during the festival
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दीपावली पर हल्द्वानी शहर में बिजली की खपत बढ़ गई है। घरों में झालर, लाइटिंग और सजावटी उपकरणों के इस्तेमाल के साथ ही बाजारों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक परिसरों को रोशन किया गया है। इससे शाम से देर रात तक बिजली का इस्तेमाल सामान्य दिनों की अपेक्षा पांच फीसदी बढ़ गया है।

विज्ञापन

यूपीसीएल के रिकॉर्ड के मुताबिक, त्योहार पर नैनीताल जिले में एक दिन में 1.75 लाख यूनिट बिजली का खर्च बढ़ गया है। पहाड़ के मुकाबले मैदानी जिलों में बिजली की मांग अधिक है।

विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने दीपावाली पर विद्युतापूर्ति सुचारु रखने के मद्देनजर तैयारियां की हैं। जिले के हल्द्वानी टाउन और ग्रामीण डिविजन में क्रमश: 62 हजार और 1.16 लाख उपभोक्ता हैं। इन पर सामान्य दिनों में एक दिन में 16 से 17 लाख यूनिट बिजली की खपत है। जिले के नैनीताल और रामनगर डिविजन को मिलाकर करीब 2.70 लाख उपभोक्ता एक दिन में 30 से 35 लाख यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीक ऑवर्स में बिजलीघरों में रहेंगे एसडीओ-जेई
त्योहार में कोई बिजली का खलल न पड़े इसके लिए यूपीसीएल ने शुक्रवार से बिजलीघरों में एसडीओ और जेई की ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि पीक ऑवर्स में एसडीओ-जेई शाम छह बजे से रात 10:30 बजे तक सघन निगरानी करेंगे। लाइनों पर फॉल्ट होने पर इसे तत्काल दुरुस्त कराना होगा।

इस बार दीपावली पर पांच फीसदी तक बिजली की खपत बढ़ने का अनुमान है, कहीं फॉल्ट आदि न हुए तो निर्बाध रूप से बिजली मुहैया कराई जाएगी।
-रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed