फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daggamari in Haldwani

बसअड्डे के आसपास डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएं: जीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Daggamari in Haldwani
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम की आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बसस्टेशन के आसपास डग्गामारी रोकने के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। दोनों गेटों पर पीआरडी जवानों की तैनाती करने और बस अड्डे के भीतर गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को होली त्यौहार से पहले वेतन भुगतान का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन बृहस्पतिवार दोपहर हल्द्वानी बसस्टेशन पहुंचे। उन्होंने बसस्टेशन पर साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था और पूछताछ केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा बसस्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होने पर संतोष जताया। उन्होंने हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट से बसों के संचालन की जानकारी हासिल की। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक (संचालन) जैन के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया कि बसअड्डे के आसपास डग्गामार वाहनों का संचालन लगातार होने की वजह से रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा है। इस पर महाप्रबंधक संचालन ने एआरएम बिष्ट को निर्देश दिए कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई की जाए। डग्गामार वाहनों पर रोकथाम लगने से निगम की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने इस माह होली पर्व को देखते हुए बसों का बेहतर संचालन करने के भी निर्देश दिए। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए, अब किसी तरह के उपकरण एवं टायरों की कमी आड़े नहीं आएगी। इस दौरान महाप्रबंधक (संचालन) जैन के साथ महाप्रबंधक मुकेश सिंह भी मौजूद थे। मुख्यालय से आए दोनों अधिकारियों को बसअड्डे पर रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने समस्याओं भी बताईं। जिनका समाधान किए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed